मुरादाबाद में 20 हजार का इनामी बन गया प्रधान, पुलिस को नहीं लगी भनक

*UP: मुरादाबाद में 20 हजार का इनामी बन गया प्रधान, पुलिस को नहीं लगी भनक* मुरादाबाद. उत्‍तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav) सम्पन्न हो चुके हैं. इसी बीच यूपी के मुरादाबाद (Moradabad) में भगतपुर थाना क्षेत्र के निवाड़ खास गांव निवासी और 20 हजार के इनामी संजय सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज की. इससे पहले संजय पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था. सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर में बीते 7 फरवरी को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इन आरोपितों में दो लोग एक माह बाद जमानत में रिहा हो गए थे. जिसमें भगतपुर थाना क्षेत्र के निवाड़ खास गांव निवासी आरोपित संजय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए खड़ा हुआ था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks