
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब भट्टी चलाते हुए एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण तथा करीब 500 लीटर लहन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब, लहन व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 29.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्तूरपुरा जंगल काली नदी के किनारे से कच्ची शराब बनाते 01 शातिर अभियुक्त को कच्ची शराब, लहन, व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित समय करीब 05.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 233/2021धारा 60/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
- वालिस्टर सिंह पुत्र गेंदालाल निवासी मानिकपुरा थाना जैथरा जिला एटा
बरामदगी-
1- 20 लीटर कच्ची शराब
2- 500 लीटर लहन (मौके पर नष्ट किया गया)
3- भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उ0नि0 जयकिशन
- आरक्षी सतेन्द्र कुमार
- आरक्षी राहुल लौर