दो किशोरी नहर में डूबीं एक को जिंदा निकाला दूसरी की गोताखोर तलाश में जुटे

दो किशोरी नहर में डूबीं एक को जिंदा निकाला दूसरी की गोताखोर तलाश में जुटे

एटा/मारहरा। थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियों के एक साथ नहर में डूबने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों के द्वारा अलग अलग कयास लगाऐ जा रहे हैं कि आखिर एक साथ दोनों लड़कियां नहर में कैसे डूब गयीं। वहीं परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कियां गांव से नहर किनारे शौच के लिए आयीं थीं।
आज सुबह को थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी निरंजन राजपूत की 17 बर्षीय पुत्री अंकिता अपनी सहेली सरिता के साथ घर से नहर किनारे शौच के लिए आयीं थीं। पैर फिसलने के कारण अंकिता जो कि इंटर की छात्रा है नहर में गिर गयी अंकिता के गिरने से सरिता ने अंकिता को निकालने की कोशिश की किन्तु वह असफल रही और खुद भी नहर में गिर गयी। मिरहची मारहरा मार्ग पर स्थित हजारा नहर के पुल पर मौजूद लोगों ने शांति प्रकाश की पुत्री सरिता 18 वर्षीय को नहर से निकाल लिया जबकि अंकिता को देर शाम (अभ) तक गोताखोर भी नहीं ढ़ूंढ सके हैं। ग्रामीणों की माने तो बताया जाता है दोनों किशोरियां गोबर के उपले थापने आयीं थीं। सूत्रों की माने तो मामला संदिग्ध बताया जाता है। किशोरियों के नहर में डूबने की सूचना पर मिरहची एवं मारहरा थाने की पुलिस भी नहर पुल पर मौजूद रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks