
एटा – थाना अलीगंज पुलिस द्वारा बीते दिन कस्बा अलीगंज के मोहल्ला काजी में घर में घुसकर मोबाइल फोन एवं पैसे चोरी करने की घटना मे वाँछित चल रहे चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी गया माल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 189/2021 धारा 380 भादवि की घटना में फरार चल रहे चार आरोपियों को अवैध असलहा कारतूस व चोरी गये माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 26.05.2021 को वादी श्री लालू शर्मा पुत्र छोटेलाल निवासी मौ0 काजी कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा इस आश्य की लिखित सूचना दी कि दिनांक 25/26.05.2021 की रात्रि में करीब 2.30 बजे वह अपने घर पर सो रहा था, अचानक घर के आंगन में किसी के घुसने की आहट होने पर देखा कि 04 व्यक्ति घर मे घुसे हैं जिनको पकड़े का प्रयास किया परन्तु भागने में सफल रहे, जानकारी में आया कि मेरे घर मे घुसे व्यक्ति राजन वर्मा, करन गुप्ता, विक्रम, योगेश थे जो घर मे रखा मोबाइल फोन नोकिया तथा 1200 रूपये चुरा ले गए हैं। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 189/2021 धारा 380 भादवि बनाम राजन वर्मा आदि 04 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गये माल की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया दिनांक 26.05.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चारों अभियुक्तों को सरौठ तिराहा अलीगंज से मय चोरी किया गया मोबाइल फोन व 1000/- रूपये सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त योगेश व करन गुप्ता के कब्जे से एक-एक तमंचा व दो-दो कारतूस बरामद किये गये हैं। अभियुक्त योगेश व करन गुप्ता के कब्जे से बरामद अवैध असलहा कारतूस के संबंध मे थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 191/21 धारा 3,25 आर्म्स एक्ट बनाम योगेश व मु0अ0स0 192/21 धारा 3,25 आर्म्स एक्ट बनाम करन गुप्ता पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- राजन वर्मा पुत्र मूलचन्द्र निवासी मौ0 लुहारी दरवाजा कस्बा व थाना अलीगंज एटा
2- करन गुप्ता पुत्र आनन्द गुप्ता निवासी काशीराम कालोनी थाना अलीगंज, एटा।
3- विक्रम पुत्र राकेश निवासी मौ0 लुहारी दरवाजा कस्बा व थाना अलीगंज, एटा।
4- योगेश पुत्र जवाहार निवासी काशीराम कालोनी थाना अलीगंज, एटा
बरामदगीः-
1- दो अवैध तमंचा व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर
2- चोरी किया गया मोबाइल फोन व 1000/- रूपये।