
एटा ~ थाना जैथरा को मिली सफलता, लूट की योजना बना रहे दो शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गये दो मोबाइल फोन व अवैध असलहा कारतूस बरामद।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना जैथरा अंतर्गत दिनांक 26.05.21 को वादी श्री रिशू पाण्डेय पुत्र उमेश पाण्डेय निवासी कस्तूरपुरा थाना जैथरा एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी गई की दिनांक 20.05.2021 को कुरावली जैथरा मार्ग पर काली नदी के पुल पर एक बाइक सवार 03 अज्ञात लुटेरों ने तमंचा दिखाकर वादी से 1000 रुपये व ओपो मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में थाना जैथरा पर मुअसं 230 / 2021 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी
दिनांक 27.05.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को बेगमपुर मोड़ के पास से समय करीब प्रातः 05.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन (ओप्पो तथा ओनर) तथा 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं।
अनावरण
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 20.05.2021 को उन्होंने अपने साथी सोनेश के साथ मिलकर काली नदी पुल से एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को तमंचा दिखाकर ये ओप्पो मोबाइल व 1000 रुपये लूटे थे तथा दूसरा मोबाइल उन्होंने कुरावली में गंगा-जमुनी के पास एक मोटर साइकिल सवार से बैग छीना था जिसमें ये ओनर मोबाइल, एक एटीएम, डीएल, 5000 रुपये तथा कुछ कागजात थे, रुपये व मोबाइल को निकालकर बैग काली नदी में फेंक दिया था। इस सम्बन्ध में थाना कुरावली पर अभियोग भी पंजीकृत है। उक्त अपराधीगण कुरावली, मैनपुरी, जैथरा व आसपास के क्षेत्रों में लूटपाट की घटना कारित करते हैं अभियुक्तों के खिलाफ थाना कुरावली जिला मैनपुरी व थाना जैथरा एटा में लूटपाट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 0230/ 2021 धारा 392 भादवि थाना जैथरा एटा
- मु०अ०सं० 0231 / 2021 धारा 420, 504 भादवि थाना जैथरा एटा
- मु0अ0सं0 232 / 2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा
- मु०अ०सं० 266 / 2021 धारा 379 भादंवि थाना कुरावली जिला मैनपुरी गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
- भुवनेश उर्फ भानू पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम जरारी छोटी थाना जैथरा एटा 2. सनी पुत्र कृपाल निवासी ग्राम जरारी छोटी थाना जैयरा एटा फरार अभियुक्त का नामपता
1- सोनेश पुत्र बलवीर सिंह निवासी छोटी जरारी थाना जैथरा एटा बरामदगी - 02 मोबाइल (ओप्पो व ओनर कम्पनी के लूटे गये)
- 01 अवैध तमन्चा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ०नि० योगेन्द्र कुमार
- हे का. 97 भूपेन्द्र सिंह
- का 931 सौरभ तोमर
- का 1294 राहुल लौर
- का० 1295 कृष्णगोपाल (चालक)