जीआईसी खेल मैदान, स्कूल को खराब कर रहे अराजक तत्व

जीआईसी खेल मैदान, स्कूल को खराब कर रहे अराजक तत्व
एटा – राजकीय इंटर कालेज क्रीड़ा मैदान को अराजक तत्व नुकसान पहुंचा रहे है। जिसकी शिकायत स्कूल प्रधानाचार्य ने एसएसपी को पत्र भेजकर की है। उनसे मांग की है कि मैदान की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई कराए।

डीआईओएस ने एसएसपी को भेजे पत्र में बताया है कि राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर अराजक तत्वों ने विद्यालय भवन एवं बाउंड्री वाल को क्षतिग्रस्त कर दिया है। क्रीड़ा मैदान पर अराजक तत्वों ने क्रिकेट मैच सट्टा लगाकर प्रतिदिन खेला जाता है। खेल के दौरान स्टंप क्रिकेट के विकेट के स्थान पर विद्यालय भवन एवं बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर ईंटों को निकालकर स्टम्प बना लिया जाता है। वाहनों को भी के मैदान में खड़ा किया जाता है। ईंटें निकाले जाने के कारण विद्यालय भवन का काफी क्षतिग्रस्त हुआ हो गया है। खेल के मैदान से ही वाहनों का आवागमन प्रारंभ कर दिया गया है। विधालय मेन गेट को ताला बंद किए जाने के उपरांत गाडी की टक्कर मारकर को खोल लिया जाता है। विधालय कर्मचारियों के मना किए जाने पर अराजक तत्वों उन्हें धमकी तथा झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज एटा ने 26 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, थानाध्यक्ष कोतवाली नगर एटा को दिए गए प्रार्थना पत्र में अराजक तत्व पर कडी व कार्रवाई करते ही विद्यालय भवन को क्षतिग्रस्त होने से बचाने अनुरोध किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks