कृषि कानूनों का विरोध काला दिवस

एटा।आज दिनांक 26/05/2021 को तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को चलते हुए 6 माह पूर्ण हो चुके है । कृषि कानूनों का विरोध काला दिवस के रूप में अखिल भारतीय किसान यूनियन के शीतलपुर ब्लॉक के शिवसिगपुर पर ठाकुर अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय किसान यूनियन एवम गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एटा एवम मोहम्मद इरफान एडवोकेट प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमे संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने पर काला झंडा लगाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का शांति पूर्ण ढंग से विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का भरपूर पालन किया गया।
इस अवसर पर भोले गुप्ता,वसीम सलमानी,भानुप्रताप सिंह सोलंकी ,नाजिम खान,राकेश यादव, पन्नी भाई,रवींद्र लोधी,रंजीव कुमार लोधी,अरविंद चौहान,देवेंद्र सिंह चौहान,नवी हसन,मोहम्मद फरमान, शोहिल शेख म,मोहम्मद अनस,मुन्ने खा, नरेंद्र कुशवाहा,नेमसिंह शाक्य, मनोज कुमार,सम्मीम अहमद,मोहम्मद इरफान अब्बासी ,राजेन्द्र यादव पूर्व फौजी,मजीद आदि ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks