
एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर मोबाइल चोर, चोरी किये हुए मोबाइल सहित गिरफ्तार। घटनाक्रमानुसार थाना जैथरा पर दिनांक 25.5.2021 को वादी नागेंद्र सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी इंदिरा नगर थाना निधौली कला जनपद एटा द्वारा इस आशय की सूचना दी गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी का एक विवो मोबाइल रोडवेज बस में चढ़ते समय बस स्टैंड जैथरा से चोरी कर लिया गया है, इस सूचना पर थाना जैथरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जैथरा द्वारा दिनांक 25.05.2021 को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर मोबाइल चोर को चोरी किये विवो मोबाइल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिऱफ्तार अभियुक्त का नामपता
- प्रदीप पुत्र राजवीर निवासी अशोक विहार थाना कोतवाली नगर जनपद एटा
बरामदगी
- एक वीवो मोबाइल (चोरी किया गया)
गिरफ्तार करने वाली टीम —
- उप निरीक्षक अनुज कुमार शर्मा
- का0 931 सौरभ तोमर
- हैड का0 97 भूपेंद्र सिंह
- का0 देवेन्द्र भारद्वाज (आरक्षी चालक)