2 नई एडवान्सड लाईफ स्पोर्ट सिस्टम से लैस सुपर स्पेशलिटी एम्बुलेंस को कल 27 मई को जिला प्रशासन को समर्पित करगें युवा समाज सेवी यश पाठक

विजयराघवगढ़ विधानसभा के लिए 2 नई एडवान्सड लाईफ स्पोर्ट सिस्टम से लैस सुपर स्पेशलिटी एम्बुलेंस को कल 27 मई को जिला प्रशासन को समर्पित करगें युवा समाज सेवी यश पाठक

विजयराघवगढ़ विधानसभा के मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाने में ‘जीवन-दायिनी’ होंने वाली इन एंबुलेंस इसमें ‘क्रिटिकल कंडीशन वाले मरीजों’ जिन्हें इलाज के लिए समय पर आवश्यकता होने पर लाइफ सपोर्ट वेंटिलेटर सिस्टम पर कटनी ,जबलपुर से लेकर नागपुर, हैदराबाद, दिल्ली तक के किसी बड़े हॉस्पिटल में पहुंचाया जा सके इसी नेक सोच को लेकर विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक जी ने स्वयं की निधि से अपने पूज्य पिता पं सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में 29-29 लाख लागत से विजयराघवगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विजयराघवगढ़ व बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 1-1 सुपर स्पेशलिटी एम्बुलेंस जिला प्रशासन को कल 27 मई गुरुवार की सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा को युवा समाज सेवी यश पाठक द्वारा सौंपी जाएगी । विजयराघवगढ़ में स्वास्थ्य सेवाआें के लिए उपलब्ध कराई जा रही एंबुलेंस अति आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस में वेंटिलेटर और डी-फीब्रीलेटर भी लगाया गया है ताकि हार्ट अटैक, बर्न, हेड इंजुरी और एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल को तुरंत लाइफ सपोर्ट दिया जा सके। इस एम्बुलेंस वैन के अंदर एक ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफेबरीलेटर डिवाइस लगाई गई है। ताकि मरीज को सांस संबंधी दिक्कत होने पर उसे फौरन ऑक्सीजन दिया जा सके।आगे अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस वैन में जरूरी दवा के साथ ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन टीम की भी मौजूदगी रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks