नोडल अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन दिलाई गई शपथ
ग्राम प्रधानों व सदस्यों ने ली वर्चुअल शपथ
रिपोर्ट:- प्रद्युम्न कटियार


बिल्हौर– मंगलवार को बिल्हौर ब्लॉक की करीब 31 ग्राम पंचायतों व ककवन ब्लॉक की करीब 19 ग्राम पंचायतों के प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को दोनों ब्लॉकों के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। 

          बिल्हौर विकासखंड की करीब 68 ग्राम पंचायतों में करीब 37 ग्राम पंचायतों की समितियों का पूर्ण गठन न होने के कारण मंगलवार को गांवों की नई सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण में पूर्ण रूप से गठित करीब 31 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को विकासखंड के नोडल अधिकारी बनाए गए पर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शासनादेश के अनुरूप मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से पूर्ण ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक गांव के समग्र विकास की ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। वहीं विकासखंड ककवन की पंचायतों में 6 ग्राम पंचायतों की समितियां पूर्व में गठित न होने के कारण पूर्ण रूप से गठित 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को नोडल अधिकारी सहायक निबंधक सहकारी समिति के द्वारा ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ गांव के चौमुखी विकास के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। सफल गाय के दौरान सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों के साथ ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत ग्राम पंचायत कार्यों द्वारा शपथ पत्र पर ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर किए गए। वहीं लेने के बाद ग्राम प्रधानों और सदस्यों में शपथ ग्रहण के उपरांत मिलने वाले अधिकारों के प्रति उत्साह देखने को मिला वही सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण से वंचित रहीं पंचायत समितियों के अधूरे गठन वाली ग्राम पंचायतों ने 27 मई गुरुवार को अधिकारियों के नेतृत्व में खुली बैठक कर समितियों का पूर्ण गठन किया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks