पुलिस के अथक प्रयास व कड़ी मेहनत के पश्चात तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से विक्षिप्त महिला मिली


सरहनीय कार्य जनपद एटा आज दिनांक 25.05.2021 को थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत कांशीराम आवासीय कॉलोनी ग्राम मेहनी के पास आज सुबह 10.00 बजे एक विक्षिप्त महिला जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी। उसे थाना मारहरा पुलिस के अथक प्रयास व कड़ी मेहनत के पश्चात तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से विक्षिप्त महिला का नाम पता प्राप्त करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। तत्पश्चात ज्ञात हुआ कि विक्षिप्त महिला का नाम बसंती पत्नी पिंकू ग्राम अचलपुर थाना बागवाला जनपद एटा है। इसके बाद विक्षिप्त महिला को महिला आरक्षी सीमा चौधरी व आरक्षी सुधीर कुमार के सुपुर्द कर ग्राम अचलपुर थाना बागवाला उनके परिजनों के घर जाकर सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस नेक कार्य की परिवारजनों तथा आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks