एटा मेडिकल कालेज में निर्माण कार्य 30 जून तक होगा पूर्ण

एटा मेडिकल कालेज में निर्माण कार्य 30 जून तक होगा पूर्ण

एटा- एटा मेडिकल कॉलेज की तैयारियां धरातल पर उतरने लगी हैं। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी संचालन को आचार्य, सहायक आचार्य एवं जूनियर रेंजीडेंट ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। प्रधानाचार्य डा. पीके जैन के एटा में मौजूद रहने से मेडिकल कार्य ने गति पकड़ी है।

मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डा. पीके जैन ने बताया कि वर्तमान में 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल निगम ने उनको मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर हैण्डओवर करने की तिथि बतायी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में जिला अस्पताल, महिला जिला चिकित्सालय और एमसीएच विंग में उपचार देने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पठन-पाठन शुरू करने के लिए एमसीआई समिति का भ्रमण होना है।समिति का भ्रमण जून माह में प्रस्तावित है। उसके बाद मेडिकल कॉलेज में पठन-पाठन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अब तक पांच-छह चिकित्सक, जूनियर रेंजीटेंड ने ज्वाइनिंग की है। सोमवार को भी तीन-चार लोगों ने ज्वाइनिग की है। सोमवार का ज्वाइनिंग करने वालों में दो जूनियर रेजीडेंट और तीन डेन्टल विभाग के चिकित्सक है। उनमें डा. विवेक पाराशर, डा. प्रतिभा दुबे, डा. अर्चना, डा. शिखा जयसवाल, डा. अमित कुमार शामिल हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 45 आचार्य, सहायक आचार्य और 42 जूनियर रेजीडेंटों की भर्ती होनी है। वर्तमान में ज्वाइनिंग करने वाले चिकित्सकों, जूनियर रेजीडेंटों के ठहरने के लिए प्राइवेट होटल में व्यवस्था की गई है। आवासीय परिसर का निमार्ण कार्य पूर्ण होने के उपरांत मेडिकल कॉलेज में रहन-सहन हो सकेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks