चुनावी रंजिश में हमला, दंपती घायल, चार पर रिपोर्ट

चुनावी रंजिश में हमला, दंपती घायल, चार पर रिपोर्ट
~राजा का रामपुर के टिकैतपुर में हुई घटना संघर्ष की अन्य घटनाओं में छह जख्मी~
एटा: राजा का रामपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। अन्य स्थानों पर हुईं संघर्ष की घटनाओं में भाई-बहन समेत छह जख्मी हुए हैं।

रविवार शाम ग्राम टिकैतपुर निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वोट पड़ने के बाद से ही गांव का ही शैलेंद्र उससे रंजिश मानता आ रहा है। आरोप है कि चुनावी रंजिश में शैलेंद्र ने तीन अन्य स्वजन की मदद से लाठी-डंडे से हमला कर उसे और उसकी पत्नी गुड्डी देवी को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि संदीप की तहरीर पर रिपोर्ट शैलेंद्र समेत चार के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

दूसरी ओर बागवाला थाना क्षेत्र के ग्राम बरथरी में दीवार तोड़ने का विरोध करने पर विनय ने स्वजन की मदद से लाठी-डंडे से हमला कर सोनू और उसके पति हीरालाल को घायल कर दिया। रिपोर्ट घायल सोनी ने विनय समेत चार के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं सकरौली थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी रोहिताश ने गांव के ही पुष्पेंद्र समेत सात लोगों पर मारपीट कर उसे और भतीजे गुड्डू तथा भतीजी को घायल करने और सीमेंट की चादर तोड़ने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जलेसर कस्बा के मुहल्ला महावीरगंज निवासी आजाद ने मुहल्ला के ही रवि के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks