
एटा ~ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा छापेमारी मैं 01अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार। 200 लीटर लहन को किया गया नष्ट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा छापेमारी कर 200 लीटर लहन को नष्ट कर अवैध रूप से बनाई गई 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 01शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.05.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब शराब बनाने के उपकरण सहित 01 शराब तस्कर को ग्राम प्रसादपुर नहर के किनारे से समय 17:15बजे गिरफ्तार किया गया है, साथ ही मौके पर ही 200 लीटर लहन को नष्ट किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- मनोज पुत्र प्रेमपाल लोधी निवासी परसादपुर थाना मिरहची जनपद एटा।
बरामदगी
1- 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
2- एक गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर व उपकरण
3- 200 लीटर लहन को नष्ट किया गया।