
Covaxin:भारत बायोटेक ने कहा- इमरजेंसी यूज लाइसेंस के लिए 90% डॉक्यूमेंट WHO को दिए, जल्द मिलेगी मंजूरी
नई दिल्ली, 25 मई: देश की वैक्सीन निर्मात कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने सोमवार (24 मई) को बताया कि कोवैक्सिन की इमरजेंसी यूज लाइसेंस के लिए के लिए आवश्यक 90 प्रतिशत दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को जमा कर दिए गए हैं। और बाकी बचे हुए डॉक्यूमेंट जून 2021 में जमा कर दिए जाएंगे। फार्मा कंपनी ने कहा कि वह डब्ल्यूएचओ से आपात इस्तेमाल की मंजूरी प्राप्त करने के बारे में “आश्वस्त” है। भारत बायोटेक ने ये जानकारी अधिकारिक तौर पर भारत सरकार के अधिकारियों को दी है। बता दें कि भारत में दी जाने वाली कोवैक्सिन को फिलहाल डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल नहीं किया है। अगर मंजूरी मिल जाती है तो कोवैक्सिन लगवाने वाले लोगों को विदेश जाने की अनुमति मिल जाएगी।