
40 दिन बाद 2 लाख से नीचे आए कोरोना के नए केस, 24 घंटे में 3498 मरीजों की हुई मौत
घर से निकलते समय अपना मास्क पहनना न भूले ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें,ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार पर ब्रैक लगा है और पिछले कई दिनों से लगातार नए मामलों में कमी आई है इसके साथ ही आज कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या भी कम हुई है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.95 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 3498 लोगों की मौत हुई है.भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी लगातार जारी है और 40 दिनों बाद देशभर में 2 लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं वर्ल्डोमीटर के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 95 हजार 185 नए मामले सामने आए हैं इससे पहले 15 अप्रैल को पहली देशभर में कोविड-19 के केस 2 लाख से ज्यादा दर्ज किए गए थे