पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी लापता

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी लापता

भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा में कथित तौर पर लापता हो गया है और रविवार से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है स्थानीय मीडिया संस्थान ‘एंटीगुआ न्यूज रूम’ ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस ‘भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है’ जिसके लापता होने की ‘अटकलें’ हैं खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है.चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत से भागने से पहले ही, 2017 में कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता हासिल कर ली थी चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद हैं दोनों के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रहा है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks