काला दिवस और सभी किसान भाई अपनी अपनी छत पर काला झाड़ लगाकर किसानों का समर्थन करें

26 मई को देशभर में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे जी के आव्हान पर मनाया जायेगा काला दिवस और सभी किसान भाई अपनी अपनी छत पर काला झाड़ लगाकर किसानों का समर्थन करें

26 मई की किसान आन्दोलन के 6 महीने पूरे हो रहें हैं, जिस पर दिल्ली के विभिन्न बार्डरो पर चल रहे आन्दोलनों के आलावा पूरे देश में सभी किसान संगठन काला दिवस मनाएंगे।

23 मई को हज़ारो की संख्या में किसान अलग-अलग वाहनों से सिंघु बॉर्डर पर पहुँच गए और किसानों का सभी बार्डरो पर आना लगातार अभी भी जारी है जो किसान फसल कटाई के लिए घर गए थे वो सभी और जोश के साथ आन्दोलन में वापस आ रहें हैं कल हिसार में किसान कमिश्नर का घेराव किसानों की जीत हुई

कल हरियाणा के हिसार में तकरीबन 30 हजार किसानों ने हिसार कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया और बीजेपी के खट्टर सरकार को मजबूर कर दिया माफी मांगने और मुकदमे वापिस लेने के लिए हिसार में हुए लाठीचार्ज की प्रशासन ने माफी भी मांगी और हिसार में हुए लाठीचार्ज में जितने भी किसानों पर मुकदमे हुए वह रद्द किए जाने का ऐलान किया और जो किसान साथी पुलिस द्वारा हिंसा में शहीद हुआ उसके परिवार को एक नौकरी की मांग को किसानों ने मनवा लिया और साथ में जो किसानों की गाड़ियां तोड़ी गई वह ठीक करवाएगी सरकार, सरकार से अपनी मांगे माने जाने के बाद ही किसान कमिश्नर कार्यालय से वापस अपने आन्दोलन स्थल पर वापस आ गए जिनको लगता था कि अब किसान आन्दोलन में कोई दम नहीं रहा और अब खत्म हो गया है ये किसान आन्दोलन तो कल हिसार में हुवे कमिश्नर कार्यालय के घेराव का विडियो देख लें और आप इसी से अंदाजा लगा लें कि यदि किसान संगठित ना होते और आन्दोलन खत्म हो गया होता जैसा ये दलाल मीडिया बताती है तो बीजेपी की खट्टर सरकार क्यों उनकी मांगे मानने को मजबूर होती

कल दिल्ली की सीमाओं पर शहीद करतार सिंह सराभा का जन्म दिवस मनाया जाएगा। करतार सिंह सराभा ने कम उम्र में देश व समाज के लिए अपने आप को कुर्बान कर दिया था यह आंदोलन उन्हें अपना आदर्श मानता है शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ में किसानों ने दिल्ली मोर्चो पर शहीद भगतसिंह के भतीजे स्व अभय सन्धु को भी श्रद्धांजलि अर्पित की किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य नेताओं ने मोहाली में उनके परिवार द्वारा आयोजित शोक सभा मे हिस्सा लिया व परिवार को सांत्वना दी गाज़ीपुर बॉर्डर पर तिरंगा मार्च निकला और करनाल व आसपास के हज़ारों किसानों का काफिला किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में सिंघु बॉर्डर आया कटाई के सीजन के बाद लगातार किसान दिल्ली की सीमाओं पर लौट रहे है सिंघु बॉर्डर पहुंचने पर संघर्ष कर रहे किसानों ने इस काफिले का जोरदार स्वागत किया गया।

गाज़ीपुर बॉर्डर पर कल किसानों ने तिरंगा मार्च निकाला। कटाई के सीजन के लिए गाँव गए किसान अब वापस धरना स्थलों पर आ रहे है। किसान पूरे जोश में है व अपनी मांगे मनवाकर ही आंदोलन वापस लेंगे पुनः वापस किसान आन्दोलन अपने शबाब पर लौट रहा है।

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे जी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks