जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों हेतु कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी देने हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविक का आयोजन सम्पन्न

जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों हेतु कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस के संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी देने हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविक का आयोजन सम्पन्न

एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, एटा के निर्देशानुसार आज दिनांक 24.05.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वाधान में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं ब्लैक फंगस को रोकने के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों हेतु वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह वर्चुअल विधिक जागरूकता शिविर सचिव द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संचालित किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों के लिए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं ऐसे बन्दी जो अपना अपराध स्वीकार कर अपना मुकदमा खत्म कर सकते हैं तथा शमनीय माममों 436A द0प्र0स0, 436 द0प्र0स0 की धाराओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। सचिव द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को कोरोना वायरस एवं ब्लैक फंगस के लक्षणों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस एवं ब्लैक फंगस से बचने के लिये वे अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा छींकते व खाॅसते समय अपने मुॅह पर कपडा अथवा रूमाल आदि अवश्य बाॅधें तथा अपने चेहरे पर मास्क लगाये रखें। एवं अपने हाथों को किसी भी साबुन से प्रत्येक 20 मिनट बाद धोते रहे अथवा सैनीटाइजर का प्रयोग करें तथा स्वंय को अस्वस्थ महसूस होने पर तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक से सम्पर्क करें। सचिव द्वारा जिला कारागार एटा के जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया से पूछा गया कि जिला कारागार एटा में अब तक कुल कितने बन्दियों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया है। जेलर द्वारा अवगत कराया कि अब तक कुल 5238 बन्दियों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया। जिसमें कुल 174 बन्दियों को कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसमें से अब तक 139 बन्दी स्वस्थ हो चुकें है। 06 बन्दियों को जिला कारागार एटा से रिहा किया जा चुका है। वर्तमान में जिला कारागार में कुल 24 बन्दी कोरोना संक्रमित है जिन्हें जिला कारागार के आईशोलेशन वार्ड में उपचाररत रखा गया है। सचिव द्वारा जेलर जिला कारागार एटा को निर्देशित किया गया कि वह जिला कारागार के अन्दर साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखें और यदि कोई भी बन्दी अस्वस्थ नजर आये तो उसे तुरन्त जिला कारागार के चिकित्सक को दिखायें। इस शिविर के आयोजन पर जिला कारागार एटा के जेलर एवं उपजेलर एवं पी0एल0वी0 आदि उपस्थित रहें

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks