
एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन मे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसO 44/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 506, 427 भादंवि में वाछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर एक अवैध तमंचा 315 वोर एवं एक जिन्दा कारतूस 315 वोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- जितेन्द्र् पुत्र श्रीचन्द निवासी विहारपुरा थाना सकीट जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण
- थाना प्रभारी श्री मनोज कुमार
- उ0नि0 उदयवीर सिंह
- उ0नि0 पृथ्वी सिंह
- का0 1422 विपिन कुमार
- का0 1402 राजेश सिंह