कोरोना महामारी के कारण प्रांत मे शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित नही हो सकेंगे

एटा,23मई।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण प्रांत मे शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित नही हो सकेंगे लेकिन कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अवश्य होना चाहिए। इस हेतु देश भर में आभासी ( वर्चुअल) वर्गों का आयोजन किया जा रहा है।अपने प्रांत में दुर्गा वाहिनी का यह वर्ग 25मई से 29मई तक रहेगा।
श्री चौहान ने बताया कि जिसमें प्रातः -(प्रातः 7.30बजे से 9बजे तक)1.30 घंटा प्रातः स्मरण एकात्मता स्तोत्र प्रेरक प्रसंग ध्यान योग प्राणायाम सूर्य नमस्कार व्यायाम व अंत में दुर्गा वाहिनी प्रार्थना दूसरा सत्र 10:30 से 12 बौद्धिक एवं बौद्धिक पर चर्चा और तीसरा सत्र 3:00 से 4:30 तक जानकारी चर्चा सत्र 45 मिनट और 45 मिनट सत्संग का रहेगा।वर्ग में जिला संयोजिका व ज़िला टोली व ऊपर के कार्यकर्ता रहेंगे।
श्री चौहान ने बताया कि इसी तरह से वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से ब्रज प्रांत ने बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग भी कराने का निर्णय लिया है जोकि 26 मई से लेकर 30 मई तक रहेगा जिसमें जिला टोली व जिला टोली से ऊपर के कार्यकर्ता रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks