डीएम ने विकासखण्ड जैथरा क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण कर राशन वितरण का लिया जायजा

डीएम ने विकासखण्ड जैथरा क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण कर राशन वितरण का लिया जायजा

जनपद में राशन वितरण पूर्ण पारदर्शिता, कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार सुनिश्चित कराएं

राशन वितरण के दौरान कार्डधारकों से कोरोना से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने की अपील की जाए

एटा। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में डीएम ने शनिवार को जैथरा विकासखण्ड क्षेत्र के नगला सुमिरत ग्राम पंचायत खिरिया नगर शाह ग्राम में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि राशन डीलर की दुकान बंद थी, मौजूद एक व्यक्ति हरीश कुमार द्वारा शिकायत की गई कि डीलर द्वारा पूरा राशन वितरित नहीं किया जाता है, जिस पर डीएम ने मौजूद उप जिलाधिकारी अलीगंज को निर्देश दिए कि डीलर की जांच कराकर जांच आख्या अतिशीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने इस दौरान मदसुआ ग्राम में अखिलेश सिंह डीलर की दुकान पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान पर 10 बोरी चावल, 25 बोरी गेहूं, 2 बोरी मक्का स्टाक के रूप में पाई गई, तो वहीं 63 कार्ड धारकों को राशन वितरण होना पाया गया।

डीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान मदसुआ डीलर के स्टॉक कक्ष में घर का राशन भी रखा होना पाया गया, जिस पर डीएम ने डीलर को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वितरित होने वाले राशन को प्रथक रखा जाए। डीएम ने मदसुआ, फगनौल, नगला सुमिरत गांव के राशन डीलर की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश एसडीएम अलीगंज को दिए।

इस दौरान एसडीएम अलीगंज एसपी वर्मा, क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार एलएन वाजपेयी, पूर्ति निरीक्षक अनुभव कुमार, थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks