पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश ऋषि पाल गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में तीन माह पूर्व जेल से कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।देर शाम बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।बाद में पुलिस बदमाश को गिरफ्तार कर फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है फिरोजाबाद जिला जेल से पेशी के दौरान 3 माह पूर्व ऋषिपाल नामक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।बदमाश के फरार होने पर जाने के बाद एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने उस पर ₹25000 का इनाम घोषित किया था।तब से पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई थी।आज पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश ऋषि पाल सिरसागंज की ओर से आगरा की तरफ बाइक से जा रहा है।सूचना मिलते ही फिरोजाबाद एसएसपी अजय कुमार पांडे के निर्देशन में एसओजी और थाना पुलिस को सूचित किया गया।सूचना मिलते ही एसओजी पुलिस व अन्य थानों की पुलिस चौकन्नी हो गई।और आज देर शाम बदमाश को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया।थाना पचोखरा क्षेत्र के असन रोड पर आ रही एक बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया,तो बाइक सवार बदमाश ऋषि पाल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई।जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी,और बदमाश घायल हो गया।उसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया और घायल बदमाश को फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर भेज दिया।पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने एक बाइक,एक अवैध देसी तमंचा,तीन जिंदा कारतूस,व दो खोखे बरामद किये हैं।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है,कि पेशी से फरार होने के बाद बदमाश को किन-किन लोगों ने शरण दी थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks