तीन दिन में सिर्फ दो पंचायतें ही कर सकीं कोविड मृतकों का डाटा अपलोड

तीन दिन में सिर्फ दो पंचायतें ही कर सकीं कोविड मृतकों का डाटा अपलोड
एटा: शासन ने कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने वाले लोगों की सूची तैयार कराने के लिए प्रशासन को आदेश दिया है। डीपीआरओ ने सभी पंचायत स्तर के कर्मचारियों को ऐसे लोगों का सत्यापन करते हुए पोर्टल पर फीडिग कराने का आदेश दिया था। इसमें से केवल दो ही ग्राम पंचायतों में लोगों का ब्यौरा पोर्टल पर फीड कराया गया है। इस पर पंचायत स्तर के कर्मचारियों को इस काम के लिए तीन दिन का समय दिया है।

कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें शासन ने पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने का फैसला किया है। यह मदद सिर्फ ऐसे लोगों के लिए है, जो गरीब हैं। खर्च उठाने में असमर्थ हैं। शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे लोगों का सत्यापन कराने के लिए सरकार ने प्रशासन को आदेश दिया है। कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में यह काम धीमी गति से चल रहा है, जबकि डीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों को यह काम जल्द पूरा कराने का आदेश दिया था। इसके बाद भी जिले की 575 ग्राम पंचायतों में से महज दो पंचायतों की ही कोविड से मरने वाले लोगों की फीडिग हो सकी है।

जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने सभी सचिव और पंचायत स्तर के कर्मचारियों को तीन दिन में कोरोना से मृत लोगों का सत्यापन करते हुए फीडिग कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि फीडिग होने के बाद सभी लोगों के खाते में पीएफएमएस योजना से धनराशि भेजी जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks