
!!.कुं. श्रेया राजपूत ने कोरोना से जंग के लिये गुल्लक की राशि गरीबों में दान कर की ईश्वर आराधना: थाना गौरिहार के थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की पुत्री ने जन्मदिन पर दिया सद्भावना का संदेश.!!
मध्य प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में शासन प्रशासन जहां अपनी भूमिका का निर्वहन निष्ठा से कर रहा, वही आमजन भी इसमें अपनी सहभागिता निभा रहा है, कुं. श्रेया राजपूत ने अपना जन्मदिन घर में पूजा करके सद्भावना के साथ मनाया l नन्ही सी बच्ची ने कोरोना के जंग के लिए अपनी गुल्लक की राशि गरीबों में दान कर मनाया l छतरपुर जिले में थाना गौरिहार के थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की पुत्री कुं. श्रेया राजपूत द्वारा समाज में सद्भावना का संदेश दिया गया l दुख में सहारा बने और गरीबों के कष्टों को दूर कर सभी के काम आ कर अच्छे कार्य करें l कोरोना वायरस की जंग में प्रशासन की अपील आमजन से सार्थक रूप लेने लगी है, लोग आगे आकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में शासन प्रशासन जहां अपनी भूमिका का निर्वहन निष्ठा से कर रहा है। वही आमजन भी इसमें अपनी भागीदारी निभा रहे है। गौरिहार थाना के थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की बच्ची श्रेया राजपूत ने अपने जन्मदिन पर पार्टी मनाने की जगह अपने बचत के पैसे गुल्लक से निकाल कर गरीबों में दान किए।