
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद मे अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के परिदृश्य चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक सिंगल शॉट राइफल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 21.05.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को एक सिंगल शॉट राइफल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित अभियुक्त के घर के पीछे ग्राम रजपुरा से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर मु0अ0स0- 77/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- राम लड़ैते पुत्र सियाराम बहेलिया निवासी रजपुरा थाना नयागांव एटा ।
बरामदगी-
1- एक सिंगल शॉट राइफल 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर
2- एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उप निरीक्षक श्री रघुवीर सिंह
- उप निरीक्षक श्री मानसिंह
- मुख्य आरक्षी 498 जितेंद्र कुमार
- आरक्षी 1271 अरविंद कुमार