जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर संवेदना

मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर संवेदना

श्री पहाड़िया का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है- मुख्यमंत्री

जयपुर, 19 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। श्री पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। उनका सदैव मेरे प्रति स्नेह बना रहा। उनका सरल व्यक्तित्व एवं सहज व्यवहार मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी पूर्ति होना संभव नहीं है।

श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks