केंद्र की सलाह- कोरोना से ठीक होने के 3 महीने बाद लगवाएं वैक्सीन

केंद्र की सलाह- कोरोना से ठीक होने के 3 महीने बाद लगवाएं वैक्सीन

केंद्र सरकार ने सलाह देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के 3 माह बाद टीकाकरण करना उचित है. सरकार ने इसके साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलों के लिए भी वैक्‍सीन सुरक्षित बताया है.सरकार की ओर से बताया गया है कि यदि वैक्‍सीन की पहली डोज लेने के बाद कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो दूसरी डोज 3 माह बाद ली जानी चाहिए.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से वैक्‍सीनेशन के नियमों में एक और बदलाव करते हुए यह बात कही गई है. द नेशनल एक्‍सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्‍सीन एडमिनिस्‍ट्रेन फॉर कोरोना की ओर से यह अनुशंसा की गई है.नई सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि कोरोना से रिकवरी के 3 माह वैक्‍सीनेशनल टालना चाहिए.

यह भी बताया गया है कि स्तनपान कराने वाली महिलाएं कोरोना का टीका लगवा सकती है. गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने को लेकर अभी मामला विचारधीन है. जिन मरीजों को प्लाज्मा दिया गया हो, वैसी हालत में अस्पताल से छुट्टी के 3 महीने बाद वे टीका ले सकते हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks