छेड़छाड़ की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त नन्हे गिरफ्तार

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त नन्हे गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 445/2020 धारा 452/354/504/506 भादवि 8 पोक्सो एक्ट की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त नन्हें को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 22.12.2020 को वादी द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 22.12.2020 को रात्रि के समय वादी के ही गाँव के नन्हें पुत्र श्री कुँवरपाल निवासी ग्राम अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा ने वादी के घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की एवं पुत्री के चिल्लाने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 445/2020 धारा 452/354/504/506 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट बनाम नन्हे पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया दिनांक 19.05.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त नन्हे को समय करीब 08.30 बजे डाक बंगला तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- नन्हे पुत्र कुँवरपाल निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक श्री धीरेन्द्र सिंह तोमर
2- आरक्षी वेदप्रकाश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks