गौवध अधिनियम के मामले मे वाँछित चल रहा अभियुक्त गुड्डू गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा गौवध अधिनियम के मामले मे वाँछित चल रहा अभियुक्त गुड्डू गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 383/2019 धारा 3/5/8 गौबध निवारण अधिनियम की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त गुड्डू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 30.10.2019 को उपनिरीक्षक श्री संजय सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कोल्ड स्टोर कस्बा अलीगंज से एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुये कब्जे से 5 किलो गौ माँस एवं एक तमंचा 315 बोर व एक मो0सा0 बरामद की गयी थी, अन्य दो अभियुक्त भागने में सफल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अन्य दो भागे हुये अभियुक्तों का नाम गुड्डू व नाजिम उर्फ कालिया उर्फ कल्लू बताया गया था। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं 383/2021 धारा 3/5/8 गौबध निवारण अधि0 बनाम गुड्डू आदि 03 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया दिनांक 19.05.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त के नामजद अभियुक्त गुड्डू उपरोक्त को समय करीब 08.25 बजे अभियुक्त के मकान मोहल्ला लुहारी दरबाजा से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- गुड्डू पुत्र असगर निवासी मौ0 लुहारी दरवाजा कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक श्री संजीव कुमार
2- आरक्षी 1208 गुड्डूपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks