वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मुअसं- 89/2021 धारा 147, 148, 307, 323, 504, 188, 34, 171F भादंवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 20.04.2021 को वादी श्री यतीन्द्र प्रताप सिंह पुत्र श्री किशनलाल निवासी ग्राम ओन थाना बागवाला जिला एटा द्वारा थाना बागवाला पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 19.04.2021 को पुरानी रंजिश को लेकर उसके गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा वादी के साथ मारपीट, गाली-गलौज की है, तथा राजू उर्फ राजकुमार व दिनेश व आदेश यादव व आकाश यादव ने जान से मारने की नियत से गमछे का फँन्दा बनाकर गला दबाने का प्रयास किया है, इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर मुअसं- 89/2021 धारा 147, 148, 307, 323, 504, 188, 34, 171F भादवि बनाम अमर प्रताप यादव पुत्र हाकिम सिंह यादव आदि 20 नफर पंजीकृत किया गया । *गिरफ्तारी-* दिनांक 18.05.2021 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 89/2021 धारा 147, 148, 307, 323, 504, 188, 34, 171F भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर उसके घर ग्राम औन थाना बागवाला एटा से समय करीब 19.15 बजे गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पता
1- अजय कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ओन थाना बागवाला जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 नवल सिंह
2- का0 687 आशीष कुमार
3- हो0गा0 919 चन्दनगिरि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks