वांछित चल रहा आरोपी युवक घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम नगला विशुन में हुई मारपीट, फायरिंग व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे आरोपी युवक सोनू को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 19.05.2021 को वादिया श्रीमती वंदना देवी पत्नी आशीष निवासी नगला विशुन थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी की दिनाँक 19.05.2021 को रात्रि करीब 11:00 बजे वादिया अपने पति के साथ अपने घर पर थी तभी अचानक वादिया का देवर सोनू तथा राम पुत्रगण सोवरन सिंह घर में घुस आए तथा गाली गलौज करते हुए मारपीट तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख वह लोग मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मु0अ0सं0- 73/2021 धारा 323, 504, 307 भादंवि* अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनाँक 19.05.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त सोनू को मोहम्मदाबाद बस अड्डे के पास से समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया है साथ ही अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मुoअoसं- 74/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- सोनू पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला विशुन थाना नयागांव एटा

बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 12 बोर (संबंधित मु0अ0सं0- 73/2020 धारा 323, 504, 307 भादवि)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उपनिरीक्षक यशवीर सिंह
  2. उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
  3. आरक्षी पूरन कुमार
  4. आरक्षी पंचम सिंह
  5. आरक्षी दिलीप।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks