
लखनऊ — CM योगी ने कल सूचना विभाग में चल रहे पत्रकारों तथा उनके परिजनों का कोविड वैक्सिनेशन का लिया जायज़ा। कल तक यहां करीब पौने तीन हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। यह विशेष शिविर आज भी चल रहा है और अभी जारी रहेगा। इस दौरान मान्यता प्राप्त संवादाता समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी और सचिव श्री शिव शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और उनके परिवार के सदस्य भी रहे मौजूद। इस सम्बंध में समिति के सचिव श्री शिवशरण सिंह ने जताया CM योगी का आभार।