PM मोदी ने की प्रार्थना, 1999 में आए महाचक्रवात जैसा है ‘अम्फान’,

 

नई दिल्ली: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान अम्फान से सबकी सुरक्षा की प्रार्थना की और  आश्वासन दिया है कि केंद्र की ओर से हर संभावित मदद दी जाएगी. उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी है कि अम्फान से राहत और बचाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है. वहीं एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने सोमवार को कहा कि प्रचंड तूफान ‘अम्फान’ के 20 मई को तट पर पहुंचने का अनुमान है और इसे अत्यधिक गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि 1999 के बाद भारत में आने वाला यह दूसरा प्रचंड चक्रवातीय तूफान होगा.  प्रधान ने कहा कि ‘अम्फान’ अत्यधिक प्रचंड चक्रवातीय तूफान होगा, और तट पर आने के दौरान यह ‘महाचक्रवात’ से महज एक श्रेणी नीचे होगा.  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के प्रमुख ने कहा कि आने वाला तूफान ‘प्रचंड’ है और 1999 के बाद दूसरी बार ‘महाचक्रवात’ श्रेणी का एक तूफान ओडिशा के तट से टकराने वाला है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks