*सहारनपुर से भी गया एक फर्जी पञकार इमरान अंसारी जेल*
सहारनपुर
मुजफ्फर नगर के साथ-साथ अब सहारनपुर पुलिस ने भी फर्जी पञकारो पर अपनी नकेल कसनी शुरू कर दी हे।कोतवाली नगर पुलिस ने भी कल एक फर्जी पञकार इमरान अंसारी उर्फ कोरा प्याला को एक सरकारी अधिकारी को ब्लेकमेल कर उसे धमकी देने के आरोप में
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इमरान अंसारी पर पहले भी कई अपराधिक मामले चल रहे हे एवम पहले भी यह तथाकथित पञकार कई मामलों में जेल की हवा खा चुका हे।कोतवाली नगर पुलिस ने इमरान अंसारी के विरुद्ध एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की ,उसी के आधार पर इस फर्जी पञकार को जेल भेजा गया।हम आपको बता दें कि आज भी सहारनपुर में ऐसे फर्जी पञकारो का अत्यधिक बोलबाला हे,जिनका काम केवल लोगों को डरा धमकाकर पैसे ऐठना हे ,पुलिस को चाहिए की ऐसे लोगों पर भी अपनी नकेल कसे।वैसे कोतवाली नगर पुलिस ने छिपियान निवासी इस तथाकथित पञकार इमरान अंसारी को पकड़कर एक सराहनीय योग्य कार्य किया।वेसे भी सहारनपुर एवम मुजफ्फरनगर पुलिस अपने इस पकड़ा धकडी अभियान के तहत कई फर्जी पञकारो को जेल भेज चुकि हे।पुलिस का फर्जी पञकारो के विरुद्ध यह पकड़ा धकडी अभियान आज भी जारी हे,ओर जारी रहेगा।