प्रशांत पुत्र हरीओम उम्र करीब 12 वर्ष (अनुसूचित जाति) का शव काली नदी के किनारे संदिग्धावस्था में मिला

एटा। आज दिनांक 17.05.2021 को समय करीब 07.00 बजे थाना बागवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरौरी निवासी प्रशांत पुत्र हरीओम उम्र करीब 12 वर्ष (अनुसूचित जाति) का शव काली नदी के किनारे संदिग्धावस्था में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर थाना बागवाला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, फील्ड यूनिट तथा डाॅग स्क्वायड टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों से वार्ता के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक दिनांक 15.05.2021 से घर से लापता था। परिजनों द्वारा गांव के ही 1- दीपक पुत्र रामनरेश 2- रामनरेश पुत्र सियाराम 3- अंकित पुत्र दिव्य प्रकाश 4- दिव्य प्रकाश पुत्र प्रेमपाल (समस्त अनुसूचित जाति) पर हत्या कर शव नदी में फेंक देने का आरोप लगाते हुए दी गई तहरीर के आधार पर थाना बागवाला पर मुअसं- 112/21धारा 302, 201, 364 भादंवि पंजीकृत किया गया जा रहा है। मौके पर स्थिति सामान्य है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks