
एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त 20-20 ली0 अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 20-20 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.05.2021 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों 1. राजेन्द्र सिह पुत्र रामभरोसे 2. संजीव पुत्र भूप किशोर निवासीगण ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा को 20-20 ली0 अवैध कच्ची शराब सहित हन्नुखेडा पुल के पास तौसइया मलूक की तरफ, वहद ग्राम तौसइया मलूक थाना जसरथपुर एटा के पास से समय करीब 09.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जसरथपुर पर कर मुअसं- 79/2021 धारा 60 EX ACT व मुअसं- 80/2021 धारा 60 EX ACT पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता
- राजेन्द्र सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा
- संजीव पुत्र भूप किशोर निवासी ग्राम फर्दपुरा थाना जसरथपुर जनपद एटा बरामदगी का विवरण
1- 20-20 ली0 कच्ची शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- SI श्री प्रवेन्द्र कुमार
- HC 76 विनोद कुमार
- का0 1310 हरिओम
- का0 1182 रवि कुमार