महामारी लोक शिकायत समिति (पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी) का किया गया गठन

महामारी लोक शिकायत समिति (पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी) का किया गया गठन

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित जनहित याचिका संख्या 574/2020 में पारित आदेश के अनुपालन में अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में महामारी लोक शिकायत समिति का गठन किया गया है। समिति में मनीन्द्रपाल सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा, सुनील कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व एटा, उमेश कुमार त्रिपाठी सीएमओ एटा को शामिल किया गया है।

उन्होंने समिति से अपेक्षा की है कि मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा संदर्भित जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में अपेक्षित कार्यवाही करें तथा प्रगति से अवगत कराएं। समिति द्वारा मा0 उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कलक्ट्रेट संचालित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर में बैठक के माध्यम से शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर का नम्बर 05742234320 पर शिकायत दर्ज कराकर पैनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी के माध्यम से अपनी शिकायत का निस्तारण करा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks