ईद उल फितर पर जिले में सतर्कता बनाये रखने हेतु अधिकारियों की बतौर मजिस्ट्रेट तैनाती के आदेश

एटा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 विभा चहल ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद-उल-फितर का पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 14 मई को मनाया जायेगा। थाना कोतवाली नगर के मुहल्ला रैवाडी, पटियाली गेट, मारहरा गेट, कटरा मुहल्ला एवं कस्बा सकीट, मारहरा, निधौलीकलां, अलीगंज, जलेसर, आदि मिश्रित आबादी के कारण संवेदनशील हैं। कोविड-19 की दूसरी लहर के दृष्टिगत जनपद की स्थिति संवेदनशील है, जिससे विशेष सतर्कता बनाये रखना परम आवश्यक है। उक्त के संबंध में प्रत्येक क्षेत्राधिकारी के साथ एक-एक उप जिला मजिस्ट्रेट/मजिस्ट्रेट तैनात कर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार, उप जिला मजिस्ट्रेट अबुल कलाम एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह को कोतवाली नगर, अपर उप जिला मजिस्ट्रेट एटा राजीव पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर इरफान नासिर खान को कोतवाली देहात, थाना निधौलीकलां, पिलुआ, मारहरा, मिरहची, तहसीलदार एटा चन्द्र प्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सकीट को थाना सकीट, रिजोर, उप जिला मजिस्ट्रेट जलेसर मानवेन्द्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर को कोतवाली जलेसर, कोतवाली अवागढ, थाना शकरौली, उप जिला मजिस्ट्रेट अलीगंज एस0पी0 वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज राघवेन्द्र सिंह राठौर को कोतवाली अलीगंज, थाना जैथरा, नयागांव, राजा का रामपुर, जसरथपुर हेतु मजिस्ट्रेट तैनात किया है।
जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार, पर्व की संवेदनशीलता के दृष्टिगत समस्त मजिस्ट्रेट व पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में नियत समय पर पहुंच कर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा कुशलता की सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायेंगे। उप जिला मजिस्ट्रेट/मजिस्ट्रेट उक्त सभी तैनात पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाये रखते हुए अपनी सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में कोविड-19 के दिशा निर्देश का पालन कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होगें। सम्पूर्ण जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रभारी रहेगें।