बहू के प्यार में हैवान बना पिता, साजिश रचकर बेटे को मरवाया

राजस्थान: बहू के प्यार में हैवान बना पिता, साजिश रचकर बेटे को मरवाया

राज्य के जैसलमेर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अपनी बहू के प्यार में पागल एक ससुर ने अपने जवान बेटे का ही मर्डर कर दिया. यह घटना 15 दिन पहले हुई थी पर अब जांच के बाद पुलिस ने इस हैरान कर देने वाले मामला का खुलासा किया.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ने अपने पति को निंबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया. फिर दोनों ने मिलकर करंट लगाकर उसी हत्या कर दी और सभी को पिता ने बताया कि कंरट लगने से बेटे की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई और जांच के बाद पुलिस जो खुलासा किया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

नाचना पुलिस के डीसीपी हुकमा राम बिश्नोई का कहना है कि मृतक की पत्नी और उसके पिता ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक को रात में नींबू की शिकंजी में नींद की नशीली गोलियां दी गईं और जब वो बेहोश हो गया तो उसे बिजली के करंट देकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. सुबह आनन-फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

पुलिस का कहना है कि मृतक हीरालाल के छोटे भाई ने अपनी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. जांच के लिए 10 दिन बाद मृतक के शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई. उसने सारा राज पुलिस के सामने खोलकर रख दिया.

आरोपी महिला ने बताया कि उसके ससुर के साथ अवैध संबंध थे और उसका पति इसमें बाधा बन रहा था. उसे रास्ते से हटाने के लिए पति को रात में नींबू की शिकंजी में नींद की गोलियां मिला कर दी थीं. जिसके बाद दोनों ने मिलकर हीरालाल को करंट देकर मार दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के छोटे भाई ने हत्या की आशंका को देखते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. जांच के बाद पता चला कि बहू और ससुर के अवैध संबंध के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है.

इसके अलावा पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को शाम को ससुर ने मुझे दो नींद की गोलियां दीं और कहा कि शाम को गोली खिलाकर हीरालाल को गहरी नींद आने पर करंट लगा देना. हम सब खाना खाकर सो गए और ससुर, जेठानी व बच्चे बाहर सो गए. फिर रात साढ़े 11 बजे नींबू पानी में मैंने गोलियां डाल दीं और पति को पिला दिया और वो बेहोश हो गया. फिर मैने एक्सटेंशन बोर्ड की तारों को अपने पति के कानों में डालकर कंरट चालू कर दिया. 10 से 15 मिनट तक स्विच को ऑन रखा. मेरे पति हिले डुले नहीं, फिर मैं सो गई और इसी दौरान उसकी मौत हो गई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks