
भाजपा सरकार अभी भी कोरोना की भयावहता को स्वीकार नहीं कर रही: अखिलेश यादव….
लखनऊ. देश में कोराना संक्रमण भयानक रफ्तार से बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में रोजाना हजारों केस सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला. अखिलेश ने लिखा, कोरोना ने जिस तरह उप्र के गांंवों को प्रभावित किया है वो अति चिंतनीय है.’ गांंवों और कस्बों में दवाई, ऑक्सीजन व उपचार के अभाव से लोगों का जीवन संकट में है और भाजपा सरकार अभी भी स्थिति की भयावहता को स्वीकार नहीं कर रही है. भाजपा सरकार के झूठ से मृत्यु का सच नहीं छिपाया जा सकता.