
जिलाधिकारी ने सीएमओ कन्ट्रोलरूम, एकीकृत कोविड कमाण्ड सेंटर पहुंचकर लिया जायजा
कन्ट्रोलरूम पर फोन काॅल्स के माध्यम से मरीजों की आवश्यकतानुसार काउंसलिंग अवश्य की जाए
एटा। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में संचालित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर एवं सीएमओ कार्यालय के कन्ट्रोलरूम पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान सर्वप्रथम एकीकृत कोविड कमाण्ड सेंटर पर मौजूद तहसीलदार न्यायिक दुर्गेश यादव सहित अन्य कर्मचारियो को निर्देश दिए कि कन्ट्रोलरूम में आने वाली प्रत्येक काॅल उठनी चाहिए, साथ ही निर्धारित फाॅरमेट पर अद्यतन की कार्यवाही की जाए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सूचित किया जाए। लोगों को यह लगना चाहिए कि कन्ट्रोलरूम पर काॅल्स करके उनकी समस्या का निस्तारण किया जा रहा है।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि जनपद में संचालित दोनो कन्ट्रोलरूम पर फाॅरमेट के माध्यम से माॅनीटरिंग कराई जाए। कन्ट्रोलरूम पर तैनात कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षित भी किया जाए। आने वाले फोन काॅल्स के उपरान्त आवश्यकतानुसार मरीजों की काउंसलिंग की जाए। इसके अलावा फोन काॅल्स आने वाले बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी, संास लेने में क्कित, बुखार से दस्त, बुखार के साथ स्वाद या गंध का पता न चलना आदि की स्थिति के बारे में भी पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए।
इस अवसर पर सीएमओ डा0 उमेश कुमार त्रिपाठी, एसीएमओ डा0 राम सिंह, तहसीलदार दुर्गेश यादव सहित अन्य चिकित्सक, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।