
नहीं दिया गया मरीजों को भोजन
एटा।बागवाला स्थित सी एच सी पर बने कोविड-19 होस्पीटल पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व चिकित्सक की लापरवाही के चलते बीती शाय के बाद वहां उपचार के लिए भर्ती कोरोना पोजिटिव मरीजों को खाना भी नहीं दिया गया है।
साथ ही भर्तियों के घरों से उनके लिए आने वाला खाना व अन्य फल आदि भी बीती शाय से किसी भी मरीज के पास नहीं पहुंचाये गये हैं।
हम यहाँ रहकर ठीक होने के स्थान पर मर ही जायेंगे- अस्पताल में भर्ती मरीज
वागबाला होस्पीटल में भर्ती एक मरीज ने फोन करके बताया कि हमारी तबीयत पहले से ही खराब है ऊपर से हमें तीन बजे तक होस्पीटल से खाना नहीं मिला है और न ही हमारा घर से आया खाना नास्ता ही दिया गया है।
हम सुवह से ही भूखे है कही और से लाकर कुछ खा भी नहीं सकते।
हम यहाँ रहकर ठीक होने के स्थान पर मर ही जायेंगे यहां हमारी सुनने बाला कोई नहीं है।
बता दें कि खबर लिखे जाने तक मरीजों को भोजन प्राप्त न होने की सूचना थी.
अधिकारी नहीं उठा रहे फोन
मुख्य चिकित्साधिकारी व जिलाधिकारी का फोन कई बार मिलाने के बाद भी नहीं उठा।
आपको बताते चलें चुरथरा स्थित दूसरे कोविड होस्पीटल पर भी स्वास्थ्य कर्मियों को लापरवाही एवं असंवेदनशील व्यवहार के चलते मारपीट भी हुई थी।
UP के जनपद एटा में भूख से तडप रहे अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितUP के जनपद एटा में भूख से तडप रहे अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित