
एटा।दिन प्रतिदिन युवा अधिवक्ताओं की असमय जान जा रही है हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं शासन प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है क्या कि हमारी और गरीब जनता की जान बचाने में स्वास्थ्य विभाग को नसीहत दे एटा का स्वास्थ्य विभाग मरीजों को रेफर करने में ही अपनी काबिलियत समझता है क्या यह पढ़े-लिखे डॉक्टर नहीं है या इन्हें इलाज करना नहीं आता यदि सुविधाओं की कमी है तो यह शासन से मांग क्यों नहीं करते हमारे सीएमएस और सीएमओ किस लिए तनखा लेते हैं यह बेहतर सुविधा जनता को क्यों उपलब्ध नहीं कराते मरने वालों के बढ़ते ग्राफ के लिए एक शांतिप्रिय जन आंदोलन की आवश्यकता है जो सिर्फ बुद्धिजीवी ही उठा सकते हैं तो क्यों ना हम अधिवक्ता साथी आगे आएं यह राजनीतिक दल अपने जाति फायदे के लिए ही धरना प्रदर्शन करते हैं हमारे जनप्रतिनिधि ब नेताओं की मानसिकता अपने स्वार्थ सिद्धि में ही लगी है स्वास्थ्य विभाग को सुधारने के लिए हम अधिवक्ताओं को आगे आना चाहिए और शासन प्रशासन को मजबूर करना चाहिए कि हमें अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं एटा में उपलब्ध कराएं भगवान का शुक्र है कि हमें बहुत सुलझी हुई जिलाधिकारी मिली हुई है हम अपनी मांग उन तक पहुंचाएं वह शासन से जरूर उसे मंजूर कराएगी ऐसा हमारा विश्वास है हमें कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महोदय के नेतृत्व में हमें यह जन आंदोलन शुरू करना चाहिए जय हिंद ईश्वर हम सबकी रक्षा करें अच्छी सेहत दें मोहम्मद इरफान एडवोकेट एक समाजसेवी