
प्रमुख दुग्ध व्यवसाई एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि का कोरोना से निधन
एटा।जलेसर
नगर के प्रमुख दुग्ध व्यवसाय एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव का देर रात कोरोना वायरस के चलते आगरा में हुआ निधन
गौरतलब हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पूर्व ब्लाक प्रतिनिधि के द्वारा ग्राम बदनपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था चुनावों के दौरान ही कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए थे कोरोना महामारी का इलाज उनके आगरा स्थित निवास पर हो रहा था
सनद रहे कि उनके छोटे भाई हरिराम का निधन गत वर्ष कैंसर बीमारी के चलते हो गया था उनके निधन से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव पूर्व एमएलसी पप्पू भैया क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर वीरेश यादव मुकेश यादव लखन यादव अमित यादव उर्फ जॉनी लोकेंद्र यादव हरेंद्र धनगर सुनील यादव राजपाल यादव आदि ने शोक व्यक्त किया