ऐम्बूलेसं से पहुंचाऐगी कोविड हॉस्पीटल व शवदाह ग्रह , करनी होगी कॉल

कोरोनाग्रस्त मरीजों व शवों को नगर पालिका निशुल्क: ऐम्बूलेसं से पहुंचाऐगी कोविड हॉस्पीटल व शवदाह ग्रह , करनी होगी कॉल

एटा ! कोविड-19 के तीव्रगति से बढते प्रभाव के चलते शहर में होने वाले कोरोनाग्रस्त मरीजों को तुरन्त उपचार वास्ते नगर पालिका परिषद की ऑक्सीजनयुक्त ऐम्बूलेसं निशुल्क: तौर पर जिला अस्पताल एवं जिले के कोविड हॉस्पीटलों में पहुंचाने तथा कोरोना के कारण स्वर्गवासी होने के परिणाम स्वरूप सम्बन्धित शव को भी शवदाह ग्रह पहुंचाने का कार्य करेगी ! पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि यदि एक ऐम्बूलेंस कम पडी तो पालिका दूसरी ऐम्बूलेंस भी इस कार्य के लिए लगाऐगी ! राकेश गांधी ने कहा कि ऐम्बूलेंस को प्राप्त करने के लिए पालिकाध्यक्ष श्रीमती मीरा गांधी के मोबाइल नम्बर 8279998790 एवं अधिशाषी अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9149288782 सहित पालिका के कोविड-19 कन्ट्रोल रूम नम्बर 05742- 233534 पर कॉल करनी होगी ! कोविड-19 की महामारी के इस दौर में नगर पालिका परिषद द्वारा उठाऐ गऐ इस कदम की नगर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सराहना की जा रही है ! रिपोर्ट — राकेश कश्यप ब्यूरो चीफ दैनिक स्वराज्य टाइम्स एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks