
जनपद एटा जनपद में दिनांक 30.04.2021 की रात्रि से दिनांक 04.05.2021 की प्रातः तक प्रभावी वीकेंड लाकडाऊन के दृष्टिगत समस्त थानाक्षेत्रों में लाकडाऊन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, साथ ही शहर के मुख्य चौराहों तथा तिराहों पर तैनात पुलिस बल द्वारा लोगों को चेक किया गया, तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई।