एटा

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम आगरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने आज शनिवार दोपहर एक बजे व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया साथ ही चिकित्सकों की टीम से कुशल क्षेम पूछने के साथ ही अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बेहतर उपचार देने की बात कही गई साथ ही आज के समय में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों की जान जा रही हैं जिसको लेकर सांसद बघेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके पास 150 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था है जिनके रेगुलेटर नहीं होने के चलते थोड़ा समय लग रहा है जल्द ही जलेसर विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों को 150 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।
वहीं खेद जताया है कि इस समय सांसद निधि समाप्त कर दी गर्भ है जिसके कारण ऑक्सीजन प्लांट लगाने में दिक्कत आ रही है लेकिन जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट पर सरकार से हस्तक्षेप कर कार्यवाही कर क्षेत्र की जनता को ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही है
वहीं नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा के स्थान चयन को लेकर भी भाजपा सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अवागढ़ पीएचसी में काफी जगह थी जहां डॉक्टर्स को रहने में भी कोई प्राब्लम नही आती साथ ही मार्केट के साथ ही सुरक्षा हेतु थाना भी नजदीक है
इस दौरान व्यापारी नेता संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटीबाबू, मण्डल उपाध्यक्ष रवेंद्र कुमार वार्ष्णेय अध्यक्ष व्यापार मंडल अवागढ़,अध्यक्ष व्यापार मंडल पंकज गुप्ता,गणेश वार्ष्णेय प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वैश्य एकता परिषद,अनिल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।