
दिल्लीः कोविड 19 की जाली रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, डॉक्टर समेत 5 गिरफ्तार
- साउथ दिल्ली की मालवीय नगर थाना पुलिस ने कोविड 19 की जाली रिपोर्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए डॉक्टर मनीष, लैब टेक्नीशियन निहाल और हिमांशु के साथ-साथ सतेंद्र और निखिल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक निहाल और हिमांशु जा कर लोगों के सैंपल कलेक्ट करते थे.