मतगणना पास के लिए ब्लॉकों पर उमड़ी भीड़

मतगणना पास के लिए ब्लॉकों पर उमड़ी भीड़
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को की जाएगी। प्रत्याशियों के प्रस्तावित अभिकर्ता बृहस्पतिवार को पास बनवाने के लिए ब्लॉक कार्यालयों पर उमड़ पड़े। शनिवार तक अभिकर्ताओं को पास जारी किए जाएंगे।

मतगणना के लिए अभिकर्ताओं के पास सभी संबंधित ब्लॉक कार्यालयों पर जारी किए जा रहे हैं। शीतलपुर ब्लॉक पर सुबह से ही लोग अपनी कोविड रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंच गए। लेकिन यहां पर पास के लिए फॉर्म नहीं मिले। मजबूरी में लोगों ने कार्यालय के बाहर लगी दुकानों से फॉर्म खरीदे। दोपहर दो बजे आरओ नलिन सुंदरम भट्ट ने एआरओ को संबंधित न्याय पंचायत के काउंटर पर बैठाकर पास के फॉर्म वितरण कराए। फॉर्म वितरण के दौरान लोगों की लाइनें लग गईं, सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। अन्य विकासखंड कार्यालयों पर भी पास लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। अभिकर्ताओं ने अपने-अपने फॉर्म देरशाम तक भरकर जमा किए। इसके बाद पास जारी किए गए।

सुबह से ब्लॉक पर अभिकर्ता का पास लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कार्यालय से कोई फॉर्म तक देने को तैयार नहीं है।

  • आदित्य

शीतलपुर ब्लॉक पर दोपहर 12 बजे पास देने के लिए कहा था। लेकिन दो बजे तक पास नहीं दिया गया। सूची तक तैयार नहीं कर पाए हैं।

  • वैभव

ब्लॉक पर पास के लिए लोगों को फॉर्म वितरण में कुछ देरी हुई। लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने को जागरूक किया जा रहा है।

  • नलिन सुंदरम भट्ट, आर ओ

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks